BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब सजना है सजनी को साजन के लिए

साड़ी शोरूम पर लगी महिलाओं की भीड़ ’साड़ी शोरूमों पर बढ़ी महिलाओं की भीड़’

मथुरा। आने वाले पर्व करवांचैथ की रौनक बाजार में नजर आने लगी है। करवांचैथ पति को समर्पित पर्व है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए जहां पत्नी व्रत रखती है, वहीं सजती-संवरती है, बस इसी के लिए नारीशक्ति ने तैयारी शुरू कर दी है। आखिर सजना है सजनी को सजना के लिए। सजनी को सजाने की तैयारी जहां ब्यूटी पार्लर संचालकों ने पूरी कर ली है, वहीं दुकानदारों ने एक पखवाड़े पूर्व ही साड़ियों की नई रेंज का संग्रह कर लिया है। शुक्रवार को होली गेट तथा कृष्णानगर क्षेत्र में साड़ी शोरूमों पर खासी भीड़ नजर आयी। एक साड़ी शोरूम पर साड़ी खरीद रही गोविंद नगर की सुमन शर्मा ने बताया कि टेलर से ब्लाऊज सिलवाना है, साथ ही साड़ी मैचिंग की चुड़िया आदि भी लेने होते है, इसलिए साड़ी खरीदने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साड़ियों के जानकार किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि महिलाएं औरों से अलग साड़ी पहनना पसंद करती है। इस बार साफ्ट और लाइट वेट की साड़ियों की डिमांड है। रेड, ओरेंज और क्रीम कलर की साड़ियां ज्यादा पसंद की जा रही। कृष्णानगर के वधु साड़ी संचालक अमित गौतम ने बताया कि करवाचैथ पर महिलायें इस बार सिल्क साड़ी की डिमांड कर रही हैं, वहीं इंडोवेस्टन ड्रैस-गाउन भी पसंद किए जा रहे है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More