देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेसन लगभग हरभारतीय घर की रसोई में मौजूद रहने वाली चीज है। मजे की बात तो ये है कि बेसन का इस्तेमाल हम न सिर्फ खाने में, बल्कि अपने त्वचा को निखारने में भी कर सकते हैं। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही है।
बेसन की पकौडे, बेसन की कढी, बेसन की बर्फी तरह-तरह के व्यंजनों में बनाने के लिए लेते हैं। खास बात यह है कि बेसन का इस्तेमाल हम न सिर्फ खाने में, बल्कि अपनी खूबसूरती को निखारे में भी कर सकते हैं। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही हैं। बेसन की सबसे खास बात ये हैं कि वह हर प्रकार की त्वचा और समस्या पर अपना कमाल दिखा सकता है। त्वचा साफ रखने व छिद्रों को टाइट करने के लिहाज से भी बेसन फायेमंद है। इसके लिए बेसन और पेस्ट खीरे के रस को मिलाएं। फिर फेसपैक की तरह ही इसका इस्तेमाल करें। कुछ देर सूखने के बाद ठंड पानी से धो लें। खुले रोमछिद्रों की समस्या दूर हो जाएगी। बेसन को हल्दी के साथ मिलाइए, उसमें सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाइए। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे सप्ताहा में दो बार लगाइये। ऐसे करनेसे चेहरा चमचमाने लगेगा। बेसन को हल्दी और दही के साथ मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइए। इसे बाद में दूध और फिर सादा पानी से धो लीजिए। कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर असर दिखेगा। अगर आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हों और आप ब्लीच न करना चाहती हों, तो इसके लिए भी बेसन काम कर सकता है। बेसन में थोडा सा नींबू का रस और पानी की कुछ बूंदे मिलाकर उसका गाढा सा पेस्ट बनाए। प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से इस पेस्ट को रगडें। फिर कुछ देर चेहरे पर लगे रहने के बाद जब वो सूख जाए तो उसे धो लें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
सेहत और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी है हल्दी पानी, स्वस्थ व मजबूत रहता है शरीर, आता है निखार
MATHURA : मुस्तैद पुलिस सक्रिय बदमाश, धडाधड वारदात, फटाफट खुलासे