देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आज अग्रोहा विकास ट्रस्ट की मथुरा समिति द्वारा नगर मे भव्य कलश यात्रा बृजवासी मिठाई वालों के प्रतिष्ठान से शुरू हुई इसमे 108 महिलाए कलशो को अपने सिर पर रख कर अग्रसेन चैक मसानी पहुंची। माता, बहने महाराजा अग्रसेन की जय-जयकार करते आगे बढ़ रही थी। इस कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। कसेरट बाजार मे जुगल किशोर कागजी, लाल दरवाजा पर चतुर्भुज परिवार, कच्ची सड़क बिहारीजी मंदिर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट, शाहगंज दरवाजे पर तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला, मसानी पर अग्रवाल सभा की महिला समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अग्रसेन चैक पर सभी महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त मंच पर समाज के लोगो को भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल, रविकांत गर्ग, सतीश अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। महिला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, मुख्य संयोजिका ज्योति कागजी, मुख्य सरंक्षका यशोदा गोयल, महामंत्री महिमा अग्रवाल, कल्पना आढ़तिया का कार्यक्रम मे पूरा योगदान रहा। संचालन ब्रजमोहन अग्रवाल ने किया और धन व ज्ञापन मीडिया प्रभारी रविन्द्र बंसल ने किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र कागजी अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल महामंत्री, बांके बिहारी टैंट, बालकृष्ण आढ़तिया, मुरलीधर चैधरी, आशीष अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण सिंघल, योगेन्द्र गोयल, अभय गोयल, कन्हैया अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल, अरविन्द अग्रवाल, अजय गोयल, विजय बंसल, दिनेश बिंदल, दुर्गेश बिंदल, रामभरोसी अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, ब्रजकिशोर बंसल, जगदीश प्रसाद, भारत भूषण सिंघल, रोहित बिंदल, मुकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, योगेश बंसल कागजी के अलावा काफी संख्या मे अग्र बन्धु उपस्थित थे।
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली
मथुरा। राया कस्बे में अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली जगह जगह पुष्प् बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा सांय छह बजे सादाबाद रोड पर से प्रारम्भ हुयी जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प् बरसात कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा सादाबाद रोड से प्रारम्भ होकर मथुरा रोड,कटरा बाजार,रेतिया बाजार,मांट रोड हाथरस रोड होती हुयी सादाबाद रोड पर पहुंची सुबह प्रभात फेरी निकाली और उसके बाद अग्रसेन चैक में महाराजा अग्रसेन का अभिषेक और फूल बंगला का आयोजन किया गया। इस इस अवसर पर सुभाष बाबू अग्रवाल,डा राजेश अग्रवाल,कृष्णकांत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल,चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,नीरज अग्रवाल,पवन अग्रवाल प्रभात अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन