देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। रामलीला सभा के तत्वावधान में कल निकलने वाली प्रभु राम की बारात ऐतिहासिक व अभूतपूर्व होगी। बारात की तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गई हैं। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। स्वागत द्वार व तोरड़ द्वार लगाये जा रहे हैं तथा अद्भुत विद्युत सजावट की जा रही है। राम बारात शहर के लाल दरवाजा स्थित बाटी वाली कुंज से सायं 7 बजे प्रारम्भ होकर चैक बाजार स्थित अवधपुरी पहुंचेगी। वहाॅं से स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होती हुई भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी में पहुंचेगी, जहां राम विवाहोत्सव की लीला होगी।
बारात में आगरा, मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलन्दशहर की कलात्मक व मनोहारी झाॅंकियों के साथ हाथरस, दिल्ली, जेवर व मथुरा के अनेक बैण्डों का आकर्षण का केन्द्र होगा। एटा का रोड शो एवं बुलन्दशहर का माॅ तुझे संलाम’ नामक रोड शो आकर्षक का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। राम लीला सभा के गोपेष्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकान्त गर्ग, उमेश अग्रवाल, बनवारी लाल गर्ग, जंुगल किशोर अग्रवाल, अशोक बंसल, अशोक गुडेरा, सर्वेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, शशांक पाठक, कन्हैयालाल अग्रवाल, संजय, अनूप टेंट, विनोद सर्राफ, प्रदीप गोस्वामी, मदनमोहन श्रीवास्तव, पं. अमित भारद्वाज, अजय सर्राफ, गौरव अग्रवाल आदि ने जनता, व्यवसायी समितियों से श्री राम बारात का पुष्प वर्षा, स्वागत द्वार, वन्दनवार, विद्युत सजावट आदि से मार्ग सजाकर स्वागत करने की अपील की है।













Related Items
केंद्र सरकार के इन ऐतिहासिक कदमों से खेल और खिलाड़ियों को मिल रही मजबूती
न बैंड बाजा न बारात, कोरोना काल में अकेले शादी करने पहुंचा दुल्हा, पेश की अनोखी मिसाल
एक बार फिर ऐतिहासिक स्मारकों पर लगे ताले, कोरोना के मद्देनजर संस्कृति मंत्रालय ने लिया फैसला