देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इफ्को के स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों का परीक्षण करके दी दवाएं
मथुरा। इफ्को के सहयोग से पानीगांव में मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट के डाक्टरों ने क्षेत्र के 200 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी।
इफ्को के फील्ड आफीसर सत्यवीर सिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अवगत कराया कि ईफ्को ने 14 सितम्बर से डीएपी खाद के दामों में प्रति बोरा 26 रुपये घटा दिए हैं। पहले डीएपी का एक वैग 1076 रुपये में मिलता था अब वह किसानों को सहकारी समिति और इफ्को के किसान सेवा केन्द्रों पर 1050 रुपये में मिलेगा। इफ्कों किसान और गांवों में निवास करने वाले लोगों की सहायता से चिकित्सा शिविर, जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट के चिकित्सक डॉ. दिलीप यादव ने पानीगांव और उसके आसपास के गांवों से आए 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी। रोगों के बचाव के उपाय बताए। कैम्प के आयोजन में पीएससी मांट के फार्मसिस्ट आशीष कुमार,दिनेश कुमार ने सहायता प्रदान की । इस अवसर पर बीहारी लाल, राजवीर सिंह,योगेन्द्र, हरीशंकर, दया प्रसाद आदि उपस्थित थे।













Related Items
आर्यना सबालेंका स्वास्थ्य कारणों से पेरिस ओलंपिक से हटी
कड़वे स्वाद के बावजूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है करेला, इन रोगों से मिलती है मुक्ति
फ्लाइट में दो साल की बच्ची की एम्स के 5 डॉक्टरों ने बचाई जान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई