BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्रकारों पर हमले व उत्पीडऩ न रुके तो सड़क पर होगा आंदोलन

पत्रकारों पर हमले व उत्पीडऩ न रुके तो सड़क पर होगा आंदोलनपत्रकारों पर हमले व उत्पीडऩ न रुके तो सड़क पर होगा आंदोलनजिले के तीन वरिष्ठ पत्रकारों पर हुए हमले पर पत्रकारों में रोष

ब्रज प्रेस क्लब की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

मथुरा। शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान जिले के तीन वरिष्ठ पत्रकार योगेश जादौन क्राइम रिपोर्टर मनोज चौधरी एवं फोटोग्राफर कासिम खान पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गये जानलेवा हमले का ब्रज प्रेस क्लब, उपजा एवं एनयूजेआई से जुड़े पत्रकार साथियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमले को चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए  निंदा प्रस्ताव पारित किया। 

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि यह हमला पत्रकार परिवार पर ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के समूचे चौथे स्तंभ पर हमला है। समाज में अच्छे कार्य रोकने और एक अच्छी सोच को आगे बढऩे से रोकने पर हमला है। उन्होंने केन्द्र व प्रांत सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम अति शीघ्र बनाने की मांग करते हुए कहा है कि पत्रकारों पर हमला कहीं भी नहीं होना चाहिए। जहां भी ऐसी घटनाएं हों वहां पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। 

ब्रज प्रेस क्लब पर आज इस हमले के विरोध में ब्रज के सभी पत्रकारों ने एक स्वर से निंदा करते हुए केन्द्र व प्रांत की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की तथा ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न होने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर पत्रकारों पर हमले जारी रहे तो पत्रकार शांत नहीं बैठेंगे, बल्कि आन्दोलन को विवश होंगे। निंदा प्रस्ताव के दौरान ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार ए.एस.वाजपेयी देशभक्त, किशन चतुर्वेदी, एडिटर यूनिक समय राजकुमार गौतम, वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ संजीव मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, पवन नवरत्न, पवन निशान्त, पवन गौतम, मदन गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, अरुणअनु शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, मोहनश्याम रावत, विनोद शर्मा, हाजी परवेज अहमद, राजेश भाटिया, ठा. प्रकाश सिंह, गोविंद भारद्वाज, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, विपिन सिंह, सुशील गोस्वामी, मुकेश अग्रवाल, मातुल शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, राहुल राघव, अंकुर कुलश्रेष्ठ, रहीश कुरैशी, मनोज चौहान, दयाल भाई, सन्जू पटेल, प्रशांत कुमार, गौरव चौधरी, विनोद शर्मा,  मयंक अग्रवाल, श्याम जोशी, विवेक मथुरिया, नवनीत शर्मा, प्रशांत अज्ञानी, विपिन, अनिल अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, गजेन्द्र चौधरी आदि रहे मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More