BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखों की तस्करी की शराब

आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखों की तस्करी की शराबमथुरा। जनपद की आकारी विभाग की टीम ने मुखविर की सूचना पर चैकिंग के दौरान राया क्षेत्र के गाॅव नसीटी अन्डरपास से कार में लाई जा रही अवैध शराब को बरामद किया हैं। टीम ने गाड़ी व कार चालक को लेकर थाना राया पुलिस के सौंप हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक प्रथम विकास कुमार व आबकरी निरीक्षक 3 के निरीक्षक  अनन्त मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली की राया क्षेत्र के नसीटी गाॅव के आसपास से शनिवार दोपहर अवैध शराब से भरी कार निकलने वाली हैं। टीम ने सूचना को आधार मानकर थाना राया क्षेत्र के गाव नसीटी यमुना एक्सप्रेंस-अन्डरपास के पास वाहन चैकिंग शुरू की तो तभी उन्हें एक कार होन्डा एकाॅर्ड संख्या डीएल07-सीसी 6442 को तलाशी के रोका तो कार चालक ने गाडी की स्पीड तेज कर दी। टीम ने हल्काबल प्रयोग कर कार की घेंराबन्दी कर दबोच लिया। टीम ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो कार में बनी डिग्गी व एक पुराने वेग से टीम ने 57 बोतले, 71 अघ्धे व 96 पौब्बा बरामद किये। कार चालक ने अपना नाम प्रवीन कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। चालक ने बताया कि वह यह शराब को हरियाणा से लेकर आ रहा था कि रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आबकारी टीम ने कार व चालक को थाना राया पुलिस के हवाले कर शराब को जब्त कर कानूनी कार्यवाही की हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More