BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चीनी आयात से नहीं गिरेगी कीमतें : आईसीआरए

चीनी आयात से नहीं गिरेगी कीमतें : आईसीआरएनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में 25 फीसदी रियायती आयात शुल्क पर 3 लाख टन चीनी आयात करने की अनुमति दी है, जबकि चीनी पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। सरकार का लक्ष्य त्योहारी अवधि को देखते हुए आयात से घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकना है। वहीं, रेंटिंग फर्म आईसीआरए का कहना है कि इससे चीनी की कीमतें गिरने की संभावना नहीं है। 

 

आईसीआरए रेटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख सब्यसाची मजुमदार ने बताया, ‘‘यह कदम दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में चीनी की आपूर्ति में पूरक का काम करेगा, जिससे त्योहारी अवधि में चीनी के दाम नहीं बढ़ेंगे और उपभोक्ताओं को फायदा होगा। हालांकि इसका चीनी मिलों की कमाई पर कोई नकारात्मक असर होने की संभावना नहीं है। महज 3 लाख टन चीनी का आयात होना है, जबकि देश में अभी 47 लाख टन स्टॉक खपत के लिए बाकी है। यह मात्रा दो महीनों की घरेलू मांग पूरा करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि पिछले साल इसी अवधि में चीनी का 78 लाख टन स्टॉक था।’’

 

सरकार ने इस साल जुलाई में चीनी पर आयात शुल्क 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था, ताकि सस्ती चीनी की आपूर्ति रोकी जा सके। साथ ही सरकार ने चीनी मिलों के लिए स्टॉक सीमा तय की थी, ताकि बाजार में चीनी की कीमत ना बढ़े। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More