देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सिरसा। गुरमीत राम रहीम के रहस्यलोक में तलाशी अभियान आज भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में सर्च आपॅरेशन चलाया गया। इस दौरान कई चौंकाने वाली चीजों का खुलासा हुआ। तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने डेरे से कई चीजों को कब्जे में लिया। सर्च अभियान में सामने आया कि गुरमीत राम रहीम डेरे में अपनी खुद की करंसी चलाता था। डेरे के अंदर भारतीय मुद्रा नहीं बल्कि उसकी खुद की छापी हुई प्लास्टिक करंसी चलती थी। इसके अलावा और भी कई लग्जरी आइटम सर्च अभियान के दौरान मिले। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक डेरे में सर्च ऑपरेशन चला। अब सुरक्षाबल और जिला प्रशासन कडी सुरक्षा-व्यवस्था और कर्फ्यू के बीच शनिवार सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान शुरु होगा।
शुक्रवार को यह मिला डेरे से:
शुक्रवार को सर्च अभियान में टीवी प्रसारण से जुडी ओबी वैन, बिना नंबर वाली लेक्सस कार, दवाएं (बिना लेबल/ब्रांड की) तक शामिल हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राम रहीम की गुफा से निकाला गया है। निकाले गए लोगों में 2 बच्चे भी हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में कैश, कंप्यूटर, हार्डडिस्क और मोबाइल मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। तलाशी के दौरान 2 रूम कैश से भरे मिले, जिसे सील कर दिया गया है। डेरा हेडक्वॉर्टर के पास के बाजार में प्लास्टिक के बने सिक्के भी मिले हैं। ये सिक्के 10 रुपये से लेकर अलग-अलग मूल्यों के हैं। सर्च टीम जब बाबा की गुफा में पहुंची तो वहां उसे 1500 जोड़ी जूते और 3000 जोड़ी महंगे डिजाइनर कपड़े मिले। वहीं, राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के कमरे का भी पता चला। वहां कई लग्जरी आइटम्स मिले है।
सर्च ऑपेशन के दौरान राम रहीम की गुफा से पुलिस को 1500 जोडी जूते मिले। गुफा के अंदर राम रहीम का आलीशान बेड था। आलीशान बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, मेकअप का सामान, महंगी अंगूठियां, महंगी अंगूठियां, 3 हजार जोडी महंगे डिजाइनर कपडे भी मिले। गुफा के अंदर पांच लोग मिले, जिनमें दो बच्चे है। सर्च टीम ने सभी को गुफा से बाहर निकाल लिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान हनीप्रीत का कमरा भी मिला। हनीप्रीत के कमरे में बड़ी तादाद में लग्जरी आइटम्स बरामद किए गए। इसमें गहने, कपड़े और बाकी महंगा सामान शामिल था। इस कमरे को सील कर दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राम रहीम के दो मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई
आखिरकार सामने आ गई हनीप्रीत, तोडी राम रहीम से संबंधों पर चुप्पी और..
राम रहीम के स्कूलों, अस्पतालों व अन्य इमारतों की जांच के आदेश, IT-ED भी..