BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राम रहीम के दो मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई

राम रहीम के दो मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाईचंडीगढ। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट आज बलात्कार मामले में सजा काट रहे डोरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की अपील पर सुनवाई करेगा। राम रहीम ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 20 साल की सजा को चुनौती दी है। 

 

वहीं दोनों पीडित साध्वियों ने डेरामुखी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कराने के लिए हाईकोर्ट में पिटीशन लगाई है। दोनों ही याचिकाओं पर सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधीर मित्तल की बेंच सुनवाई करेगी। राम रहीम ने अपनी सजा को खारिज करने की मांग की है।

 

राम रहीम की तरफ से कहा गया है कि सीबीआई कोर्ट ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह रेप कर सकता है या नहीं। जज ने पूर्वाग्रह के आधार पर ही सजा सुना दी। यही नहीं दो अलग अलग डेरों में अलग अलग समय पर हुए रेप के मामलों को एक साथ कर सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया। इसमें भी विक्टिम एक साल तक कुछ नहीं बोली। अपने घर वालों को भी कुछ नहीं बताया। अगर बताया तो फिर वे एक साल तक चुप क्यों रहे।दूसरी तरफ साध्वियों ने राम रहीम की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग करते हुए कहा गया कि यह मामला भावनाओं से खिलवाड़ का है। एक गुरु ने अपनी अनुयायी से रेप किया। उसे ज्यादा से ज्यादा सजा देकर एक एग्जाम्पल पेश करना चाहिए।

 

आपको बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साथ्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More