BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राम रहीम के स्कूलों, अस्पतालों व अन्य इमारतों की जांच के आदेश, IT-ED भी..

राम रहीम के स्कूलों, अस्पतालों व अन्य इमारतों की जांच के आदेश, IT-ED भी..चंडीगढ। रेप केस में सजा काट रहे डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम के स्कूलों, अस्पतालों और अन्य इमारतों की जांच की जाएगी। ये इमारतें किसी इजाजत से बनाई गई। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में राम रहीम की प्रॉपर्टी की रिपोर्ट पेश की। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए हैं कि इस बात की जांच की जाए कि राम रहीम द्वारा बनवाए गए अस्पतालों और स्कूलों के निर्माण किसकी इजाजत से किए गए। वहीं आयकर विभाग और प्रर्वतन निदेशालय भी डेरा की आय और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करेगी। 

 

वहीं हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि पंचकुला में जो हिंसा हुई है उसका मुआवजा देने के लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए। यह ट्रिब्यूनल तय करेगा कि कितना नुकसान हुआ है। साथ ही इस नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा से की जाएगी या नहीं। सिरसा में हुए डेरा के निर्माण कार्य पर भी हरियाणा सरकार को रिपोर्ट देनी है। वहीं पंचकुला हिंसा में हुई 18 एफआईआर की जांच एसआईटी से कराई जाए। 

 

पंचकुला हिंसा में हुआ 204 करोड रुपए का नुकसान:

ज्ञातव्य है राम रहीम को 25 अगस्त को रेप केस में पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था। इसके बाद डेरा समर्थकों ने हिंसा कर दी थी। कई इमारतों सहित सैंकडों गाडियों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस हिंसा में करीब 204 करोड रुपए का नुकसान हुआ था। इस 204 करोड़ रुपये में रोडवेज का 14 करोड, उत्तरी रेलवे के 50 करोड, सेना और अर्द्धसैनिक बालों के 45 करोड़ और पंचकूला समेत प्रदेश भर में हिंसा और आगजनी का 95 करोड़ का नुकसान दिखाया गया हइस नुकसान की भरपाई सरकार राम रहीम की संपत्ति से करेगी। माना जा रहा है कि यह खर्च अभी बढ सकता है। वहीं सरकार ने लोगों के हुए नुकसान की डिटेल भी मांगी है। इसके लिए जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें एफआईआर दर्ज करवाकर डिटेल देनी होगी। माना जा रहा है कि हरियाणा में फैली राम रहीम की प्रॉपर्टी की कीमत करीब 1600 करोड रुपये है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More