BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आखिरकार सामने आ गई हनीप्रीत, तोडी राम रहीम से संबंधों पर चुप्पी और..

आखिरकार सामने आ गई हनीप्रीत, तोडी राम रहीम से संबंधों पर चुप्पी और..नई दिल्ली। रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की सबसे बडी राजदार हनीप्रीत आखिरकार सामने आ ही गई। ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत पिछले डेढ माह से फरार चल रही है। पुलिस उसको ढूंढ रही है लेकिन अभी तक हनीप्रीत उनके हाथ नहीं आई। लेकिन अब हनीप्रीत सामने आ गई है और उसने न्यूज चैनल आजतक को दिए एक साक्षात्कार में खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही हनीप्रीत ने राम रहीम और उसके संबंधों पर चुप्पी भी तोडी। हनीप्रीत ने चैनल को बताया कि मेरे और मेरे पाप के बीच पवित्र रिश्ता है। जब हनीप्रीत से इतने दिन गायब रहने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

 

हनीप्रीत ने कहा कि वह बहुत डर गई थी। साथ ही उसने बताया कि वह किसी तरह हरियाणा से दिल्ली गई। हनीप्रीत ने कहा कि अब वह हरियाणा-पंजाब कोर्ट जाएगी। जब हनीप्रीत से सरेंडर के बारे में सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि वह इस बारे में कानूनी सलाह लेगी। हनीप्रीत से जब राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक जाने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट की इजाजत से गई थी। 

 

पंचकुला में दंगा भडकाने के आरोप पर हनीप्रीत ने कहा कि कुछ लोगों को साजिश के तहत दंगा भडकाने के लिए भेजा गया था। साथ ही उसने कहा कि आप कोई एक क्लिप ऐसी दिखा दीजिए जिसमें मैं ऐसा कुछ कह रही हूं या कर रही हूं। राम रहीम पर लगे आरोपों के सवाल पर उसने कहा कि जिन दो लडकियों ने आरोप लगाए हैं क्या वे कभी सामने आई। सिर्फ चिट्ठियों के आधार पर दोषी बना दिया। हनीप्रीत ने उसके व राम रहीम के संबंधों पर चुप्पी तोडते हुए कहा कि उनका रिश्ता काफी पवित्र है। उसने कहा कि हमारा रिश्ता उतना ही पाक है, जितना बाप-बेटी का रिश्ता होता है। उसने कहा कि क्या बेटी अपने पिता से लाड नहीं कर सकती। ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाए थे कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच अवैध संबंध हैं। इस पर हनीप्रीत ने कहा कि वह विश्वास गुप्ता के बारे में बात भी नहीं करना चाहती।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More