देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी पक्ष ने जमकर हंगामा किया। विरोधी पक्ष ने गुड़िया मामले और कानून-व्यवस्था पर सारा काम रोककर नियम-67 में चर्चा मांगते हुए विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा। विपक्ष के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बहुचर्चित गुड़िया मामले की छानबीन में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रश्नकाल को स्थगित करके प्रदेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़े हुए हालात पर चर्चा की जाए। हंगामा तेज होने पर स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने राज्य सरकार से जवाब आने के बाद ही इसकी अनुमति दे पाने की बात की तो विपक्ष ने इसे मानने से इंकार किया।
हंगामा खत्म न होते देख स्पीकर ने पहले 15 मिनिट के लिए सदन की बैठक को स्थगित कर अपने चैंबर में सत्ता पक्ष व विपक्ष को बुलाया और बात की। लेकिन यहां भी सहमति न बन पाई। दूसरी बार हाउस शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। हंगामे के बीच करीब 12 बजकर 5 मिनट पर स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने सदन की कार्यवाही को बुधवार को 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : राशन डीलर के खिलाफ लोगों में नाराजगी, नारेबाजी कर जताया रोष
MATHURA : अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस नेता नादान, इसलिए करते है नारेबाजी - जेटली