BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : राशन डीलर के खिलाफ लोगों में नाराजगी, नारेबाजी कर जताया रोष

मथुरा। जमुनापार लक्ष्मी नगर क्षेत्र के गांव तैयापर की राशन की दुकान से राशन लेने लोग रोजाना वापस लौट रहे हैं।  सोमवार को राशन की दुकान पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। राशन डीलर देवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
लाॅक डाउन में सरकार द्वारा मुफ्त राशन 15 मई से वितरण किया जा रहा है। जिसमें एक यूनिट पर पांच किलो चावल एवं एक कार्ड पर एक किलो चना निशुल्क वितरण किया जा रहा है। तैयापुर गांव के लोग 15 मई से राशन की दुकान पर जाकर राशन की मांग कर रहे हैं। लेकिन राशन डीलर देवी सिंह का हर दिन यही कहना होता है कि मशीन खराब चल रही है। सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। राशन न मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ चोर और मुर्दाबाद के नारे लगाए।   कार्ड धारक बंटी कुमार ने बताया कि।   जब भी हम राशन लेने के लिए आते हैं।  तो कभी मशीन खराब होती है।  या कभी ताला लटका  मिलता है।
ग्रामीण रामप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि।  पिछले महीने हमें राशन नहीं मिला था। अप्रेल के महीने में कह दिया कि मशीन खराब है। इस महीने के केवल चावल ही दिए।  गेहूं देने से इंकार कर दिया  था। हर महीने राशन सामग्री देने में गड़बड़ी की जाती है। शिकायत करते हैं।   कोई अधिकारी नहीं सुनता।  राशन न मिलने पर क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More