देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ। आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेडखानी के आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने समन जारी कर विकास बराला को पूछताछ के लिए आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। विकास और उसका दोस्त थाने नहीं पहुुंचे तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी तलाश में बराला फॉर्म हाउस पर भी छापा मारा गया लेकिन विकास नहीं मिला। वहीं विकास केपिता हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि विकास और उसका दोस्त पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके बाद दोपहर ढाई बजे विकास और उसका दोस्त पुलिस थाने पहुंचे। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धाराएं जोडी गई हैं।
वारदात के समय पूरी तरह से नशे में था विकास बराला:
मेडिकल रिपोर्ट में कंफर्म हुआ है कि वारदात के समय आरोपी विकास बराला पूरी तरह नशे में था। ज्ञातव्य है कि विकास बराला ने जांच के लिए अपने यूरिन और ब्लड सैंपल देने से इंकार कर दिया था। वहीं ड्यूृटी पर तैनात चिकित्सक ने विकास से आ रही बदबू और अन्य ऑब्जर्वेशन के आधार पर पाया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छेडछाड का विरोध किया तो छात्राओं को हॉस्टल में घुसकर पीटा, 34 घायल
डेरा प्रमुख मामला: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ में इंटरनेट बंद, ट्रेने और बसें रद्द
चंडीगढ छेडछाड मामला : आरोपी विकास बराला और उसका दोस्त गिरफ्तार