BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चंडीगढ छेडछाड मामला : आरोपी विकास बराला और उसका दोस्त गिरफ्तार

चंडीगढ छेडछाड मामला : आरोपी विकास बराला और उसका दोस्त गिरफ्तारचंडीगढ। चंडीगढ में आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेडखानी के आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने समन जारी कर विकास बराला को पूछताछ के लिए आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। विकास और उसका दोस्त थाने नहीं पहुुंचे तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी तलाश में बराला फॉर्म हाउस पर भी छापा मारा गया लेकिन विकास नहीं मिला। वहीं विकास केपिता हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि विकास और उसका दोस्त पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके बाद दोपहर ढाई बजे विकास और उसका दोस्त पुलिस थाने पहुंचे। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धाराएं जोडी गई हैं।

 

वारदात के समय पूरी तरह से नशे में था विकास बराला: 

मेडिकल रिपोर्ट में कंफर्म हुआ है कि वारदात के समय आरोपी विकास बराला पूरी तरह नशे में था। ज्ञातव्य है कि विकास बराला ने जांच के लिए अपने यूरिन और ब्लड सैंपल देने से इंकार कर दिया था। वहीं ड्यूृटी पर तैनात चिकित्सक ने विकास से आ रही बदबू और अन्य ऑब्जर्वेशन के आधार पर पाया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत हैं। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली थी। इस सीसीटीवी फुटेज में एक कार का एसयूवी द्वारा पीछा करना दिख रहा है। हांलांकि ग्यारह सेकेंड के इस सीसीटीवी फुटेज में वाहन में बैठे लोगों या वाहन के नंबर साफ नहीं दिख रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने पांच सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले हैं और उन फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। 

 

विपक्षी दलों ने की सीबीआई जांच की मांग:

वहीं हरियाणा के विपक्षी दलों ने इस मामले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है। आईएनएलडी, कांग्रेस और भाकपा सहित विपक्षी दलों ने चंडीगढ पुलिस पर बीजेपी के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। साथ ही विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More