देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज कांग्रेस राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सुषमा स्वराज ने सदन में विपक्ष के तमाम सवालों और आरोपों का जवाब दिया लेकिन विपक्ष सुषमा स्वराज के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात कही। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज ने सदन में झूठ बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठ बोलने के लिए सुषमा स्वराज को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सुषमा स्वराज अपने बयान पर माफी नहीं मांगेगी तो उन्हें विशेषाधिकार हनन का सामना करना पडेगा। आनंद शर्मा ने कहा कि बुरहान वानी के एनकाउंटर से पहले पठानकोट हमला हुआ था। इसके अलावा 9 और आतंकी हमले हुए, जिन्हें सुषमा स्वराज भूल गई। वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी सुषमा स्वराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे लेकर सदन में जो बयान दिया है वो पूरी तरह गलत हैं।
क्या कहा था सुषमा स्वराज ने:
ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि बानडुंग एशिया अफ्रीका संबंधों पर हुए सम्मेलन में उन्हें बयान देना का मौका ही नहीं मिला। साथ ही सुषमा स्वराज ने भारत पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों पर कहा कि 2016 में कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बिगाड आया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2015 में जब पीएम मोदी पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की मुबारकबाद देने लाहौर गए, उसके कुछ वक्त बाद ही पठानकोट में आतंकी हमला हुआ।
साथ ही कांग्रेस का कहना है कि इसके अलावा और भी आतंकी घटनाएं हुई। सुषमा स्वराज ने कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला पर भी टिप्पणी की। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि सुषमा स्वराज ने उन पर जो बयान दिया है वह पूरी तरह गलत है। साथ ही राजीव शुक्ला ने सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात भी कही।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जायेः सुषमा सिंह
सुषमा के बाद उमा भारती ने किया ऐलान, 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
2019 चुनाव को लेकर सुषमा का बड़ा बयान, कहा- अब मन बना लिया कि...