देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि वे अगले डेढ़ साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
राम मंदिर निर्माण आंदोलन पर करेंगी फोकस...
उमा भारती ने भी राजधानी भोपाल में राम मंदिर और गंगा के लिए काम करने की बात कही है। बता दें उमा भारती राम मंदिर आंदोलन के अगुआ में से एक हैं। जिसके चलते वह अक्सर राम मंदिर मुद्दे पर मंदिर निर्माण के समर्थन में बोलती दिखाई दी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राम मंदिर निर्माण के अलावा राजनीति से भी कुछ दिनों की राहत की बात कहकर सबको चौंका दिया है। उमा भारती ने कहा कि वो अगले डेढ़ साल तक गंगा सफाई और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर फोकस करेंगी, इसलिए उन्होंने इस दौरान कोई भी चुनाव न लडऩे फैसला किया है।
सुषमा स्वराज ने चुनाव नहीं लडऩे का किया ऐलान...
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 2019 का चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी