BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जायेः सुषमा सिंह

मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने वृन्दावन सीएचसी एवं जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में लगाये जा रहे वैक्सीनेशन बूथों, लेवर रूम, चाइल्ड केयर रूम आदि का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि पिंक बूथों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि पिंक बूथों पर केवल महिला डाॅक्टर एवं अन्य महिला नर्स स्टाफ को ही ड्यूटी पर लगाया जाये, साथ ही कोविड-19 के नियमों का अक्षरतः पालन किया जाये।


   श्रीमती सिंह ने निर्देश दिये कि 18 से 44 वर्ष तक जिन महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाये। इसके साथ ही 45 वर्ष की अधिक महिलाओं को आधार कार्ड को देखते हुए टीकाकरण की कार्यवाही की जाये। उन्होंने आमजनता से अपील की कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार शत- प्रतिशत टीकाकरण कराकर कोविड-19 को समाप्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के फेस-दो की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बृहद स्तर पर तैयारी की गयी, जिसमें डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा कुशलता पूर्वक कार्य किया गया। उपाध्यक्ष ने अस्पताल की साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था बनायी जाये, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाआंे को चिन्हित करके उनके घर पर ही टीका लगाया जाये। उन्होंने एक सप्ताह में लगायी गयी वैक्सीन की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण में उपाध्यक्ष के साथ सीएमएस जिला महिला अस्पताल डाॅ0 संजय, डाॅ. दिलीप, डाॅ. प्रवीन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More