देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। विदेश मंत्री ने इंदौर में इसकी घोषणा की है। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने यह ऐलान किया। आपको बता दें कि सुषमा एमपी के विदिशा से ही लोकसभा सांसद हैं।
अपनी शानदार भाषण शैली के लिए मशहूर सुषमा स्वराज बीजेपी की महिला ब्रिगेड के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रही हैं। सुषमा स्वराज ने इंदौर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हालांकि फैसला पार्टी को लेना है लेकिन उन्होंने अगला चुनाव नहीं लडऩे का मन बना लिया है।पिछले दिनों सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य के ठीक नहीं होने की खबरें भी सामने आई थीं। सुषमा स्वराज अपने मंत्रालय के कामों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं। ट्वीट पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराने को लेकर सुषमा काफी प्रशंसा भी हासिल करती रही हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जब एक बयान आईना बन जाए
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज