BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारत में मिस करने लायक कुछ नहीं, अब तो फैसले का इंतजार: विजय माल्या

भारत में मिस करने लायक कुछ नहीं, अब तो फैसले का इंतजार: विजय माल्यालंदन। प्रत्यपर्ण मामले का सामना कर रहे विजय माल्या का कहना है कि भारत में मिस करने लायक कुछ भी नहीं है। ज्ञातव्य है कि विजय माल्या भारत के बैंकों से करीब 9 हजार करोड रुपए का कर्जा लेकर विदेश भाग गए हैं। विजय माल्या फिलहाल लंदन में रह रहा है। भारत सरकार विजय माल्या को भारत लाने का प्रयास कर रही है। इसी संबंध में यूके की एक कोर्ट में विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यपर्ण का मामला चल रहा है। वहीं भारत की सुप्रीम कोर्ट में आज विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के मामले में सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आज विजय माल्या के खिलाफ सजा का ऐलान कर सकती है। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को 10 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट ने आदेश का पालन न करने पर उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया था। 

 

विजय माल्या बुधवार को फॉर्म्यूला वन के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। वहां विजय माल्या से जब भारत के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा कि भारत में याद करने लायक कुछ भी नहीं है। मेरे परिवार के सदस्य या तो इंग्लैंड में रह रहे हैं या फिर अमेरिका में। भारत में कोई नहीं रहता। जहां तक मेरे सौतेले भाई-बहनों का सवाल है, वे सभी यूके के नागरिक हैं। तो परिवार के नजरिए से कुछ भी याद करने लायक नहीं है। विजय माल्या ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं तो खुश हूं कि मामला यूके कोर्ट में है, जहां पक्षपात नहीं होता। अब तो फैसले का इंतजार कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे यूके का माहौल काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि वे यहां रोजाना मेहमानों से मिलते हैं और मजे करते हैं। 

 

ज्ञातव्य है कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटिश कोर्ट में दो सप्ताह तक होने वाली सुनवाई 4 दिसंबर से शुरू होगी। भारत सरकार ने मुकदमे से जुडे सारे साक्ष्य जमा करा दिए हैं और क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने इनकी समीक्षा भी कर ली है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More