BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के पीछे लश्कर ए तैयब्बा का हाथ!

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के पीछे लश्कर ए तैयब्बा का हाथ!श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में कई खुलासे हुए हैं। इस आतंकी हमले के पीछे लश्कर ए तैयब्बा का हाथ बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस हमले में लश्कर आतंकी इस्माइल का हाथ हो सकता है। माना जा रहा है कि इस हमले में 3 से 5 आतंकी शामिल थे। ज्ञातव्य है कि सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। जैसे ही बस अनंतनाग में बटेंगू के पास पहुंची तो बाइक से आए आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। 

 

हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयब्बा का हाथ होने की बात सामने आ रही है। इंटेलीजेंस सूत्रों के अनुसार इस पूरे हमले में 3 से 5 लश्कर-ए-तैयब्बा के आतंकी शामिल थे। साथ ही लश्कर-ए-तैयब्बा का आतंकी इस्माइल इन आतंकियों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहा था। हमले के दौरान वहां पर मौजूद कई गाडियों को भी गोलियां लगी। हमला करने के बाद हमलावर एक गली से भाग निकले, सबसे पहले पुलिस की गाडी पर हमला हुआ। हमला करने के बाद नेशनल हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने अपने कई ऑपरेशनों में लश्कर आतंकियों के ढेर किया है। पिछले हफ्ते ही सुरक्षाबलों ने 17 घंटे चले ऑपरेशन में लश्कर कमांडर बशीर लश्करी समेत 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More