BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनपद में नहीं रुक रही चोरी की वारदात

जनपद में नहीं रुक रही चोरी की वारदात जनपद में  लाख कोशिशों के बावजूद भी चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं ताजा ही मामला वृंदावन कोतवाली का है जहां एक बाइक सवार दो चोरों ने हॉस्टल में घुसकर दो कमरों से चार मोबाइल और दो लैपटॉप चुरा कर फरार हो गए। 
 
कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतरगत जीएलए यूनिवर्सिटी के समीप दिल्ली की ओर नेशनल हाईवे 2 पर स्थित GS हॉस्टल में चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। इसमें हॉस्टल के दो अलग-अलग कमरों में चोरी को अंजाम दे डाला चोर दोनों कमरों से दो लैपटॉप और 4 मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया । दो लैपटॉप और चार मोबाइल फोनों की कीमत लगभग एक लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही है चोरों ने घटना को अंजाम सुबह करीब 6:30 बजे दिया। पीड़ित जीएलए यूनिवर्सिटी में पढ़ते है और यहां यूनिवर्सिटी के समीप जी एस हॉस्पिटल में उन्होंने एक किराए पर कमरा ले रखा था रात मैं लाइट न होने के कारण वह लोग अपने कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहे थे सुबह जब वह नींद से जागे तो उनके होश उड़ गए। दोनों कमरों में से दो लेपटॉप और चार मोबाइल फोन गायब थे मजे की बात यह है इस हॉस्टल में ना तो सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती है और ना ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं । हास्टल के मालिक से जब बात की उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया इसमें साफ जाहिर होता है हॉस्टल कर्मचारी की लापरवाही से चोरी को अंजाम दिया और चोर बड़ी आसानी से माल लेकर फरार हो गए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चोर एक लाल रंग की डिस्कवर बाइक पर आए थे एक बाइक पर ही था और दूसरा दोनों कमरों में से लैपटॉप और मोबाइल लेकर निकल गया किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी लेकिन जब पीड़ित नींद से जागा और उसने देखा उसके कमरे से लैपटॉप और मोबाइल गायब है । आनन-फानन में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गई है । वही मौके पर पहुंचे डायल हंड्रेड कर्मी ने बताया की चोरी की सूचना मिली थी सूचना पाकर हम मौके पर आए हैं और जो भी पीड़ित तहरीर में लिख कर देगा उसके आधार पर पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी ।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More