देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी ले रहे है बढ़चढ़ कर हिस्सा
मथुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर यमुना मिशन के संयोजक एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर यमुना मिशन मार्ग पर वृक्षारोपण किया। वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण को देखते हुए आम नागरिकों को अब जाग्रत हो जाना चाहिए, क्योंकि वायु मंडल में व्याप्त प्रदूषण हमारी आने वाली नस्ल के लिए अभिशाप न बन जाए, इसकी रोकथाम के लिए जागरुक हों और यमुना मिशन की वृक्षारोपण मुहिम के साथ जुडकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें और मांगलिक कार्यक्रमों में भी थोड़ा सा समय वृक्षारोपण के लिए जरुर निकालें। समय अमूल्य है इसे व्यर्थ न जाने दें, ब्रज को हरियालीयुक्त बनाने के लिए यमुना मिशन के साथ जुडकर पुण्य के भागीदार बनेें। यमुना मिशन मार्ग स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा ने कहा कि ब्रजभूमि पर बचे हुए वृक्षों की रक्षा करने के साथ-साथ नए वृक्ष रोपित करने होंगे, ताकि ब्रज के प्राचीन स्वरुप को बचाया जा सके। मथुरा-वृन्दावन, गोवर्धन में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा तो सच्चे संतों को उनसी साधना स्थली की जगह मिलेगी। भले ही आज के संतों को हरियाली पसंद न हो, मगर जो ईश्वर का सच्चा साधक है, वह आज भी अपने आश्रमों में घने वृक्षों को पोषित कर रहा है। हमें ब्रज का मूल रुप बचाकर रखना है तो आश्रम, मठ और मंदिरों में घने वृक्षों को पोषित करना ही होगा। बिना वृक्षों के ब्रज का सच्चा दर्शन संभव ही नहीं। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में भगवान श्रीकृष्ण ने घनी वृक्षावलियों के बीच अपनी लीलाएं कीं। इन्हीं लीला स्थलियों का दर्शन करने को न केवल देश, बल्कि विदेश के श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। वनों को उजाडकर कालोनियां बसाई जा रही हैं, प्राचीन वृक्षों का संरक्षण करने के बजाए उनका कटान हो रहा है। मथुरा-वृन्दावन में बचे हुए वृक्षों की रक्षा करने के साथ-साथ नए वृक्ष रोपित करने होंगे, ताकि ब्रज का प्राचीन रुप बचा रहे।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई