BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भक्ति के सागर में भक्तों ने लगाए गोते

गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के सामने परिक्रमा मार्ग के विपरीत डीग रोड की ओर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, यह मार्ग परिक्रमा से अलग होने के बाद भी ऐसा नजारा देखने को मिला, जबकि गोवर्धन के पग-पग भक्तों की भीड़ उत्साह में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाती दिखाई दी।

मथुरा। जिले के गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम रविवार सुबह देखने को मिला। आस्था के बीच न कोई बड़ा और न कोई छोटा। सभी श्रद्धालु एक भाव से समान नजर आये। 

गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के सामने परिक्रमा मार्ग के विपरीत डीग रोड की ओर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, यह मार्ग परिक्रमा से अलग होने के बाद भी ऐसा नजारा देखने को मिला, जबकि गोवर्धन के पग-पग भक्तों की भीड़ उत्साह में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाती दिखाई दी। मुड़िया मेला के इस बार छह दिवसीय पर्व पर गोवर्धन धाम में शनिवार की रात्रि और रविवार की सुबह रिकाॅर्डतोड़ भीड़ रही। श्रद्धालु आस्था के आगे कंकड़-पत्थर की चुभन को भूल गये। दस से पंद्रह किमी0 ही पैदल चलकर फिर 21 किमी0 की परिक्रमा नंगे पैर लगाई। मुड़िया पूर्णिमा मेला में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसैलाब के बीच श्रद्धालुओं व आस्थावान भक्तों की अटूट श्रंखला दिखाई दी। समूचा मेला क्षेत्र कोसों दूर तक जनसैलाब ही जनसैलाब दिखाई दिया। मन में आस्था व श्रद्धा लिये लाखों श्रद्धालुओं ने जय-जयकारों के बीच परिक्रमा लगाई।

गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के सामने परिक्रमा मार्ग के विपरीत डीग रोड की ओर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, यह मार्ग परिक्रमा से अलग होने के बाद भी ऐसा नजारा देखने को मिला, जबकि गोवर्धन के पग-पग भक्तों की भीड़ उत्साह में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाती दिखाई दी। मुड़िया पूर्णिमा मेला की पूर्व संध्या पर रिकार्ड तोड़ भीड़ को देखकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। आज रविवार की सुबह 10 बजे गोवर्धन में पहली मुड़िया शोभायात्रा महंत राम कृष्ण दास महाराज के निर्देशन में राधा-श्याम सुंदर मंदिर से निकली। भक्ति के रस प्रवाह के बीच मुड़िया मेला में लाखों श्रद्धालुओं ने असुविधा के बीच मानसी गंगा के फुब्बारों के नीचे स्नान व आचमन किया। तमाम दिक्कतों के बाद भक्तों ने अपनी परिक्रमा का प्रथम पड़ाव दानघाटी मंदिर से शुरू किया और आन्यौर, पूंछरी, राधाकुंड होकर अंतिम पड़ाव मानसी गंगा पर पहुंचे। जहां प्रसिद्ध मुकुट मुखारविंद मंदिर में दर्शन किया। गिरिराज जी का अभिषेक किया। मंदिरों में भीड़ की तादाद इतनी थी कि पूजन की सामग्री को दूर से ही डालना पड़ा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More