BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गिरिराज भक्तों पर महरवान इंद्र की मेघमाला बर्षा रही मेला क्षेत्र में पानी

गिरिराज धाम में पानी बरसने के बाद गिरिराज परिक्रमा करने के लिये उमडा श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाबसूर्य के तेवर भी बादल की घटाओं में हुए समायोजित     

गोवर्धन। गुरू श्ष्यि की अनूठी परम्परा गुरूपूर्णिमा मेला में बृजधरा पर आस्था की सुनामी लाने में न केवल श्रद्धालु भक्तों के कदम वढ रहे है बल्कि मेघराज इंद्र की मेघमालाऐं गिरिराज भक्तों पर महरवान हो रही है। मेला में आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुबिद्या के लिये स्वयं मेघमाला आसमान में बादल के रूप में छाई हुई है सूर्य के तेवर भी बादल की घटाओं में समायोजित हो गये है। इतना ही नही बल्कि समय समय पर पानी की हल्की 2 फुआरें भी आसमान से बरस रही है। जिसके चलते गिरिराज धाम के गुरूपूर्णिमा मेला क्षेत्र में भक्ति रस बरसने लगा है। चहुॅ ओर गिरिराज प्रभु के उद्घोष सुनाई दे रहे है। आस मान से बरषती पानी की फुआर न बृजधरा का सिंचित कर रही बल्कि श्रद्धालु भक्तों को भी मौसम का अहसास करा रही है। आस्था के सागर गिरिराज धाम मेें करोडों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गिरिराज प्रभु की सप्तकोशिय परिक्रमा करने के लिये पहुॅच रहे है। गिरिराज धाम का गुरूपूर्णिमा मेला 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 जुलाई तक चलेगा। जिस मेला में देश बिदेश से गिरिराज परिक्रमा करने के लिये मेला में आने वाले श्रद्धालु भक्तों की संख्या का आंकलन अन्य वर्षाे की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। 

श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा के लिये प्रशासन ने किये है पुख्ता इंतजाम

मेला में आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुबिद्या के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजामात किये गये है। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा की द्रष्टि से सी सी टी वी केमरा तथा दानघाटीए मुकुट मुखारबिंद मंदिर परिसर के बाहर ड्रौन केमरा अपराधियों पर नजर बनाये हुए है। चेतक मोबाईल के अलावा कोवरा पुलिस भी परिक्रमा मार्ग में कौम्विंग कर रही है। खुफिया पुलिस भी मेला में सक्रिय है जिससे की कोई अपराधी अपराधिक बारदात को अंजाम न दे सके। परिक्रमा मार्ग में जगह जगह स्वास्थ शिविर एवं 10 मोटर साईकिल एम्वूलेंश मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। इसके अलावा भी दो एम्वूलेंश आॅक्सीजन जरूरी मेडीसन से लैस सामुदायकि स्वास्थ केन्द्र गोवर्धन में रिर्जव रखी गई है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More