BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इजरायल से मिलेंगे किलर ड्रोन्स, बिना बॉर्डर पार किए आतंकी कैंपों होंगे तबाह

इजरायल से मिलेंगे किलर ड्रोन्स, बिना बॉर्डर पार किए आतंकी कैंपों होंगे तबाहनई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा दोनों देशों के बीच काफी अहम माना जा रहा है। पीए मोदी के इजरायल दौरा भारत को रक्षा के क्षेत्र में बडी सफलता मिली है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाने लडऩे में भारत को इस मजबूती मिलने वाली है। इजरायल से भारत को दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाल ताकतवर ड्रोन मिलने वाला है। पीएम मोदी के दौरे पर इजराइल के 10 हेरॉन टीपी ड्रोन को लेकर अहम डील होने वाली है, जो 400 मिलियन डॉलर का करार होगा।

ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय सेना लड़ाकू ड्रोन्स से लैस होगी। इजरायल से भारत को गाइडेड मिसाइलों से लैस 10 हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन की डिलीवरी शुरू होने वाली है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने साल 2015 में इजरायल के साथ हेरॉन-टीपी ड्रोन की डील को मंजूरी दी थी। इजरायल ने फरवरी 2015 में बंगलुरु के एयरो इंडिया शो में हेरॉन टीपी ड्रोन का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद 11 सितंबर 2015 को रक्षा मंत्रालय ने इजराइल से 400 मिलियन डॉलर में 10 मिसाइल-सशस्त्र ड्रोन की खरीद को मंजूरी दी थी। पिछले साल जब भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण शासन यानी एमटीसीआर का सदस्य बना तो इजरायल से लड़ाकू ड्रोन की खरीद का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया था, अब इंजरायल की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज भारत के लिए हेरॉन-टीपी ड्रोन बना रही है। और जल्द ही भारत को उसके पहले लड़ाकू ड्रोन मिल जाएंगे। भारत के लिए मेड इन इजरायल लड़ाकू ड्रोन एक गेमचेंजर माने जा रहे हैं। जिनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन हवा से जमीन पर टारगेट तबाह करने वाली मिसाइलों से लैस होंगे। हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन्स पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं, जिसे कंट्रोल रूम में बैठकर सिर्फ एक शख्स ऑपरेट कर सकता है। हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन्स एक टन से ज्यादा भारी विस्फोटक लेकर 45 हजार फीट तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं।

हेरॉन-टीपी ड्रोन भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगे तो एलओसी पर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में धड़ल्ले से चल रहे आतंकी कैंपों के खिलाफ एक्शन लेना आसान हो जाएगा। लड़ाकू ड्रोन के टॉप-5 टारगेट में सबसे ऊपर पीओके में एक्टिव 45 से ज्यादा टेरर कैंप हो सकते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत का मोस्ट वॉन्टेड और ग्लोबल आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन हो सकता है। तीसरा नंबर हाफिज मोहम्मद सईद का है, जो इन दिनों पाकिस्तान में हाउस अरेस्ट है। भारत को मिलने जा रहे लड़ाकू ड्रोन्स की हिट लिस्ट में चौथा नाम पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का हो सकता है। जबकि 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का गुनहगार दाऊद इब्राहिम को भी लड़ाकू ड्रोन्स के जरिए ठिकाने लगाया जा सकता है, जो इन दिनों कराची में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More