देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शालिनी गांधी ने पहले ही प्रयास में डीएनबी डिग्री डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड हासिल करने में सफलता हासिल की है। डा. शालिनी गांधी ने एमडी करने के बाद यह डिग्री हासिल की है। डा. गांधी को यह डिग्री मिलने के बाद वह अब एमबीबीए. छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के साथ ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में खिलाड़ियों का भी मार्गदर्शन कर सकेंगी। गौरतलब है कि डा. शालिनी गांधी इससे पहले मथुरा जनपद के किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन और आरबीएस की मात्रा के साथ ही नेशनल हाकी खिलाड़ियों और साइक्लिस्टों की मांसपेशियों पर भी शोध कर चुकी हैं। डा. शालिनी गांधी का मथुरा जनपद के किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन और आर.बी.एस. की मात्रा पर किया गया शोध इंटरनेशनल जनरल आफ डेंटल एण्ड मेडिकल साइंसेज में प्रकाशित हो चुका है जबकि खिलाड़ियों पर किया गया शोध पबमेट में प्रकाशित हुआ है। डी.एन.बी. डिग्री की जहां तक बात है इसकी परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है। इस डिग्री को पहले ही प्रयास में हासिल करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। डा. शालिनी गांधी ने पहले ही प्रयास में डी.एन.बी. डिग्री हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस उपलब्धि पर डा. शालिनी गांधी का कहना है कि चूंकि के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण है इसलिए मुझे पठन-पाठन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। के.डी. मेडिकल कालेज प्रबंधन के सहयोग के बिना मेरा पहले ही प्रयास में यह डिग्री हासिल करना असम्भव कार्य था। मेरे इस कार्य में फिजियोजी के विभागाध्यक्ष डा. गौरव कुमार का भी विशेष सहयोग रहा है।













Related Items
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर