BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना मिशन की मुहिम से जुडकर करें वृक्षारोपण

यमुना मिशन की मुहिम से जुडकर करें वृक्षारोपणमथुरा । रविवार को यमुना मिशन मार्ग पर यमुना मिशन की ओर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मथुरा-वृन्दावन के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने जोश एवं उमंग के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर भारी तादात में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी भाग लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यमुना मिशन निरूस्वार्थ भाव से वृक्षारोपण के लिए संकल्पित है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। शुद्ध जलवायु एवं शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण होना अति आवश्यक है। मानव जीवन के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों से हमें आक्सीजन मिलती है। इसलिए यमुना मिशन का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में जगह-जगह वृक्षारोपण किया जाए। वृक्षारोपण के लिए यमुना मिशन वृक्ष भी निरूशुल्क उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि बनारस में नमामि गंगे के साथ यमुना मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहां भी वृक्षारोपण कार्यक्रम जोर-शोर से जल रहा है।  

यमुना मिशन मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में आवागढ़ के महाराजा पंपा राजा एवं साध्वी गीता देवी, गीता शर्मा, विनय गुंसाई ने यमुना मिशन मार्ग स्थित यमुना मिशन की मुहिम से जुडकर वृक्षारोपण किया। वृन्दावन से वृक्षारोपण के लिए कुष्ठ रोगी आश्रम के पदाधिकारी एवं कुष्ठ रोगी, विधवा आश्रम के पदाधिकारी एवं विधवा माताओं एवं नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने भारी संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागेदारी कर साबित कर दिया है कि समाज के सच्चे पहरी हैं, जब ये लोग वृक्षारोपण कर सकते हैं तो आम जनमानस वृक्षारोपण के लिए जागरुक क्यों नहीं है। इस पर अवसर पर मुकेश ठाकुर ने कहा कि जब तक देश का प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक वृक्षारोपण के लिए जागरुक नहीं होगा तब तक शुद्ध जलवायु शुद्ध पर्यावरण प्राप्त नहीं होगा। यमुना मिशन की मुहिम से जुडकर वृक्षारोपण के लिए जगरुक हों और अपने सगे संबंधियों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरुक करें। इस अवसर पर हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, शिवा शर्मा, गोविन्दा ठाकुर, सचिन गोला, चिरंजीलाल नेताजी, भूरा पंडित, मोनू पंडित, मोनू सैनी, मानपाल, राहुल पंडित, गोपाल पंडित, संतीश ठाकुर आदि उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More