BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पं. दीनदयाल जन्मोत्सव शताब्दी समारोह सम्पन्न

पं. दीनदयाल जन्मोत्सव शताब्दी समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं छात्र छात्राओं ने जीवित की ब्रज की लोककला 

मथुरा। छाता नगर के राजश्री संगीत महा विद्यालय के सानिध्य में पं. दीनदयाल जन्मोत्सव शताब्दी समारोह धूमधाम से चतुर्भुजी प्रागण में मनाया गया। कार्यक्रम का सर्व प्रथम शुभारम्भ पत्रकारिता जगत के वयोबद्ध स्तम्भ मोहन स्वरूप भाटिया एवं ब्रज कला के धनी वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. रासबिहारी गोस्वामी एवं विश्व ब्राहम्मण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव खगुल भारद्वाज आदि ने माॅ सरस्वती के छवि चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त मुख्यअतिथि  मोहन स्वरूप भाटिया एवं पं. रासबिहारी गोस्वामी ने अपने संयुक्त सम्बोधन में कहा कि  ब्रज की विलुप्त लोक संगीत विधाओं के परपेक्षय में विस्तार से सम्बोधन कर ब्रज की प्राचीन लोक कलाओं के बारे में बताया। इसके उपरान्त विशिष्ठ अतिथि विश्व ब्राहम्मण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव खगुल भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान परपेक्षय में दिन प्रतिदिन ब्रज की प्राचीन एवं मधुर लोक कलाओं का विलुप्तीकरण हो रहा है। अतः हम सभी ब्रज के विद्ववान संगठन के लोगों को एक साथ मिलकर ब्रज की प्राचीन विलुप्त लोक कलाओं को पुनः जीवित करना होगा। कार्यक्रम में भाजपा युवा के जिलाउपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह चैधरी एवं पूर्व चेयरमेन डा. डालचन्द शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कियें। इसके उपरान्त राजश्री संगीत महा विद्यालय की छात्र छात्राओं ने ब्रज की प्राचीन विधाओं से सम्बन्धित लोक कलाओं के आधार पर अपनी मनोहारी प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया। नगर के एक मात्र निशुल्क संगीत महा विद्यालय की इस अनूठी पहल की गणमान्य लोगों ने भूरि भूरि प्रशन्सा  की। कार्यक्रम के सयोजक पं नेमचन्द शर्मा एवं ताराचन्द प्रेमी ने सभी आगन्तुक माल्यापर्ण दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रज लोक कलाकार सीमा मोरवाल द्वारा किया गया।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More