BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दुकान पर खड़े व्यापारी पर चलाई गोली, पीछा करने पर हवाई फायर किए

दुकान पर खड़े व्यापारी पर चलाई गोली, पीछा करने पर हवाई फायर किएसूरजगढ़ (झुंझुनूं) । कस्बे के गांधी चौक मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम फायरिंग होने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक मुख्य बाजार में किराने के व्यापारी कैलाश बाकेरायका रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। वे दुकान में ही खड़े थे। इसी दौरान तीन अज्ञात नकाबपोश युवक पैदल ही आए और उन्होंने व्यापारी के पैर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया और हमलावरों की तरफ भागे, लेकिन भीड़ को अपने पीछे आता देख हमलावर पास की ही ड्रोलिया गली से होकर भाग छूटे और पीछा कर रहे लोगों को डराने के लिए दो और हवाई फायर किए। हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आए। 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई। खासकर हरियाणा बॉर्डर को सील कराया गया। वहीं घायल व्यापारी को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां व्यापारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का कोई सुराग और हमले का कोई ठोस कारण भी सामने नहीं आया। प्रथमदृष्ट्या मामला लूट के इरादे से की गई फायरिंग का माना जा रहा है।

अंधेरे का उठाया हमलावरों ने फायदा

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त हमलावरों ने फायरिंग की। उस वक्त इत्तेफाक से बिजली भी गई हुई थी। शाम को अचानक मौसम बिगडऩे के कारण बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था। इसका पूरा फायदा हमलावरों ने उठाया। यही कारण रहा कि भीड़ के पीछे होने के बावजूद हमलावर अंधेरे में हवाई फायर करते हुए गच्चा दे गए।

घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा

भरे बाजार में व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में व्यापारियों में गुस्सा देखा जा रहा है। कस्बे के कई वरिष्ठ व्यापारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही बुधवार को बाजार बंद जैसी चर्चाएं भी हो रही हैं। समाचार लिखे जाने तक बाजार बंद के फैसले पर अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More