BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

घर पर कोई नहीं था, चोरों ने किया हाथ साफ

घर पर कोई नहीं था, चोरों ने किया हाथ साफभीलवाड़ा । विजय सिंह पथिक नगर में इलेक्ट्रिक उपकरणों के व्यापारी के सूने घर से चोर दिनदहाड़े ताले तोडक़र 3 लाख रुपए के गहने ले गए। दिन दहाड़े हुई इस चोरी के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सुभाष नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एमओबी टीम को बुलाया। पुलिस सबूतों की जांच करके चोरों की तलाश में जुटी है।

विजयसिंह पथिक नगर स्थित मकान संख्या ए-612 निवासी पारस जैन ने बताया कि गुरुवार दोपहर वे सब्जी मंडी स्थित इलेक्ट्रिक शॉप पर चले गए थे और पत्नी कॉलोनी में ही आयोजित समारोह में गई थी। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे एक मंगलसूत्र, चार चूड़ी, अंगूठी व कान के टॉप्स ले गए। सभी गहनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। वहीं सुभाष नगर थाने के सब इंस्पेक्टर नंदू सिंह ने कहा कि जांच के एमओबी टीम को बुलाया है और इनके आधार पर चोरों की तलाश की जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More