BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कौन होगा शंकराचार्य ? हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

कौन होगा शंकराचार्य ? हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षितइलाहाबाद । स्वरूपानंद सरस्वती या फिर वासुदेवानंद सरस्वती ? आखिर कौन होगा बद्रिकाश्रम का शंकराचार्य ? यह सवाल कई महीनों से धर्माचार्य व मठाधीशों के बीच गूंज रहा है। स्वरूपानंद सरस्वती और वासुदेवानंद सरस्वती में से वैध शंकराचार्य कौन होगा इसका जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा। क्योंकि इस मामले की सुनवाई पूरी करते हुये इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और जल्द ही फैसला सुनाने की तिथि भी मुकर्रर होगी।

मालूम हो कि देश की चार धर्मपीठों में से ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम का महत्व विश्वविख्यात है। परन्तु इस पीठ के शंकराचार्य पद को लेकर विवाद चल रहा है। वैध शंकराचार्य को लेकर लोवर कोर्ट से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले की रोज सुनवाई कर रहा था और इसी मामले पर महीनों से बहस भी चल रही थी। जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुये फैसला सुरक्षित कर लिया है।

गौरतलब है कि लोवर कोर्ट ने स्वामी वासुदेवानंद को शंकराचार्य न मानते हुए क्षत्र, चंवर व सिंहासन आदि को धारण करने पर भी रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट तथा बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वामी वासुदेवानंद को लोवर कोर्ट के आदेश के खिलाफ अंतरिम आदेश देने पर रोक लगा दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य को तय करने के लिए हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने अवकाश छोड़कर हर रोज सुनवाई की।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति केजे ठाकुर की खंडपीठ कर रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More