BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

2.50 लाख मीट्रिक टन विरासत कचरे का होगा निस्तारण

मथुरा। मथुरा में 2.50 लाख टन विरासत कचरे के निस्तारण की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा प्लांट पर 300 टन प्रतिदिन क्षमता का ट्रौमल स्थापित कराया गया है, जिससे प्रतिदिन दो पालियों में लगभग 500 टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण कराया जायेगा।


इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत प्रतिदिन जनित कचरे की निस्तारण के लिए क्रियाशील 180 टन प्रतिदिन क्षमता के प्लांट की क्षमता वृद्धि भी करायी जायेगी। आगामी छह महीने में प्लांट की क्षमता दोगुनी की जाएगी। इसके लिए प्लांट पर नवीन ट्रौमल की स्थापना कराये जाने हेतु नगर आयुक्त महोदय द्वारा आदेशित किया गया। इसके अतिरिक्त प्लांट पर प्रोसेसिंग के लिए जेसीबी एवं कचरे की विन्ड्रोज पर कल्चर छिडकाव के लिए जैटिंग प्रैशर के साथ एक टैंकर भी शीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा।


 नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब मथुरा में नगर पालिका अस्तित्व में थी तो पिछले 10 साल कूडे का निस्तारण नहीं किया गया और यह प्रक्रिया बंद रही। नगर निगम बनने के बाद कूडे का ढेर और विशाल होता गया। हालांकि लगातार इस कूडे के पहाड पर कहीं न कहीं आग लगने और धंूआं उठने से आपास की कालॉनियों के लोग परेशान रहे।


 ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन प्लांट पर लगभग 2.50 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए लगवाये गये प्रसंस्करण प्लांट का उद्घाटन महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया।

पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद मथुरा के कार्यकाल के दौरान वर्ष-2012-13 में प्रोसेसिंग प्लांट का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा अवरूद्ध करते हुए आर्बिटेशन बाद दायर कर दिया गया था, जिससे प्लांट पर कचरे की प्रोसेसिंग का कार्य पूर्णतया अवरूद्ध हो गया था, परिणामस्वरूप इस प्लांट पर लगभग 2.50 लाख मीट्रिक टन कचरा एकत्रित हो गया था। प्लांट पर एकत्रित लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग  के लिए शासन द्वारा निविदा कार्य कराया गया था, जिसमें ब्लैकबेरी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड संस्था का चयन शासन द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा सितम्बर में नगला कोल्हू स्थित प्लांट लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग के लिए अनुबन्ध सम्पादित किया गया।


दीपावली पर्व के उपरांत माह नवम्बर में लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग की क्षमता में वृद्धि की जायेगी। कार्यदायी संस्था द्वारा दूसरे ट्रॉमल की स्थापना करायी जायेगी, जिससे प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण संभव हो सकेगा। इस कार्य 300 दिवस के अन्दर पूर्ण किये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लीगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण से प्राप्त आरडीएफ का उपयोग औद्यौगिक कार्य में ईधन के रूप में किया जायेगा साथ ही खाद का उपयोग कृषि कार्य हेतु किया जायेगा। लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग के उपरांत उक्त स्थल पर बृहद वृक्षारोपण करते हुए पार्क का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More