BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजधानी दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, साथ लाई 120 मीट्रिक टन 'संजीवनी'

देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। इस बीच ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को छह टैंकरों में 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर टाटा नगर (झारखंड) से ओखला, दिल्ली पहुंची। इन्हें अब दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा।
  
इससे पहले, 10 मई को 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन 11 क्रायोजेनिक टैंकरों में 225 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) के साथ दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंची थी। बता दें, 27 अप्रैल को पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 70 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची थी।
 
 
100 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने की यात्रा पूरी
 
दरअसल, ऑक्सीजन को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाना काफी मुश्किल प्रक्रिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए, देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन तथा ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' बहुत महत्वपूर्ण साधन साबित हो रही है।
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बहुत बड़ी ताकत दी है। देश के दूर सुदूर हिस्सों में ये स्पेशल ट्रेन ऑक्सीजन पहुंचाने में जुटी हुई हैं। वहीं, रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अब तक 100 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन लेकर पहुंच चुकी हैं। मंत्रालय के अनुसार, 12 मई तक 6,290 मीट्रिक टन ऑक्सीजन राज्यों को पहुंचाई गई है।
 
 
19 अप्रैल को चली थी पहली ऑक्सीजन ट्रेन
 
राज्यों द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई की मांग पर केंद्र सरकार और रेलवे ने 19 अप्रैल से देश के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की थी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके जरिए शुरुआत में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्‍य में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। अब धीरे-धीरे देश के हर कोने तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस, ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More