BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेट्रोल-डीजल पर प्रति रु. टैक्स से बढ़ेगा 13000 करोड़ का बोझ: चिदंबरम

पेट्रोल-डीजल पर प्रति रु. टैक्स से बढ़ेगा 13000 करोड़ का बोझ: चिदंबरमनई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री चिदंबरम ने सरकार की ओर दिए एक बयान को आधार बनाकर हमला किया है और पूछा है कि किसका हित देखा जाना चाहिए, सरकार का या फिर लोगों का।

 

सरकार की ओर से तेल के बढ़ते दामों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से जहां लोगों में नाराजगी है वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। ऐसे में सरकार की ओर से हाल ही में बयान आया, कि पेट्रोल डीजल पर लग रहे कर में एक रुपये की कटौती 13000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल पर एक रुपये का कर सीधे लोगों पर 13000 करोड़ रुपये का बोझ साबित हो रहा है।

 

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर दमनकारी टैक्स ने इसे सरकार बनाम जनता के मुद्दे में बदल दिया है।आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने पिछले शुक्रवार को भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें मई 2014 से ज्यादा क्यों हैं, जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय कीमतें आज की तुलना में ज्यादा थीं। उन्होंने तब भी अपने ट्वीट में कहा कि सरकार बेखबर है और इस मुद्दे पर कुप्रबंधन की शिकार है।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More