BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 15 से 18 प्रतिशत रह सकता है कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन - रिपोर्ट

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन 15 से 18 प्रतिशत के बीच रह सकता है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई।

आईसीआरए की रिपोर्ट में कहा गया कि आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियां, भारत में मानसून की चाल बड़े फैक्टर होंगे, जिन्हें मॉनिटर करना होगा।

आईसीआरए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड- कॉरपोरेट रेटिंग्स, किंजल शाह ने कहा कि एफएमसीजी, ऑटोमोटिव, होटल और एयरलाइन में अच्छी मांग होने के कारण वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में कंपनियों की आय में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत और क्रमिक आधार पर 6.3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

इसके अतिरिक्त पावर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में ग्रोथ मजबूत है। शाह ने आगे कहा कि फर्टिलाइजर और केमिकल सेक्टर में कच्चे माल की लागत में कमी और मांग में धीमापन आने के कारण आय में गिरावट हुई है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव के कारण इन्फ्रास्ट्रक्चर गतिविधियां बंद रहने और अधिक बेस होने के कारण वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में मार्जिन में मामूली गिरावट (तिमाही आधार पर) देखने को मिल सकती है।

वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में लागत कम होने और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऑटो, पावर, फार्मा, मेटल और माइनिंग सेक्टर की ओर से सालाना आधार पर ऑपरेटिंग मार्जिन में इजाफा देखने को मिला था।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More