देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनएसएस स्वयंसेवकों का शपथ ग्रहण रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी ने एनएसएस के नवप्रवेशी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ध्वजारोहण एवं एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठें से हुआ। प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी ने कहा कि एनएसएस युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करती है और उनका व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास करने में सहायता करती है। इस अवसर पर कॉलेज की प्रवक्ता कु. स्मिता द्विवेदी, सुमन कुमारी एवं कु. प्रियंका गौतम के कुशल निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी और विभिन्न मुद्राओं में पिरामिड बनाएं। एनएसएस प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में हुई। तभी से प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवा छात्र छात्राओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित एनएसएस के स्थापना दिवस पर नवप्रवेशी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने भी राष्ट्र सेवा का अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रेम सरोज मौर्य, डॉ. बृजभूषण चौहान, धर्मवीर सिंह, पवन कुमार, कु. स्मिता द्विवेदी, सुमन कुमारी एवं कु. प्रियंका गौतम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।













Related Items
काम और हुनर से युवाओं को मिल रही नई पहचान
'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा : अमित शाह
युवाओं का करियर संवारने की दिशा में आयुष मंत्रालय उठाएगा कदम, 10 सितम्बर को गुवाहाटी में सम्मेलन