BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट में थाना वृन्दावन में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अन्तर्राज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर के विरूद्ध राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी वसूली आदि के 20 मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाश चोरी और लूट के ट्रैक्टर किसानों को बेचने में माहिर है। कोंथरा डीग राजस्थान बार्डर पर पुलिस की आसीन उर्फ असीम पुत्र नसीरुद्दीन उर्फ नसरू निवासी काबानकाबांस, थाना खोह जनपद डीग राजस्थान के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तमन्चा, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा एक चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों में जाकर घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टरों की चोरी करके ट्रैक्टर को चोरी कर कच्चे रास्तों से कामा राजस्थान से होते हुये पहाड़ी पर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर ट्रैक्टर को खड़ा कर देता है, तथा भोले भाले किसानों को इंजन नम्बर तथा चेसिस नम्बर बदलकर बाहर राज्यों में बेच देता है, तथा किसानों को ट्रैक्टर के ऑरीजनल रजिस्ट्रेशन देने का आश्वासन देकर कुछ पैसे उधार कर देता है, कुछ समय बीतने के बाद भोले भाले किसान उधार पैसा न देना पड़े इसलिये ऑरिजनल रजिस्ट्रेशन मांगना छोड़ देता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More