BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

करोडी लूट का मास्टर माइंड गैंगस्टर तीन साथियों सहित मुठभेड में गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा जनपद में अब तक की हुई सबसे बडी लूट के मास्टर माइंड को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश के दौनों पैरों में गोली लगी है। सराफा कारोबारी के कर्मचारी के साथ हुई एक करोड पांच लाख की लूट में पुलिस अब तक कुल ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 44,44,500 रूपये बरामद किए थे।

एक करोड़ पांच लाख रूपये की लूट में से कुल 89,30,500 रूपये पुलिस अब तक बरामद कर चुकी है। पीडित परिवार पुलिस की कार्रवाही से पहले ही सुतिष्ट जता चुका है। जबकि कुछ व्यापारी संगठनों से जुडे व्यापारी नेता बरामदगी पर सवाल उठा रहे हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर मुठभेड और लूट के माल की बरामदगी की मीडिया को जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि अरविन्द उर्फ माया जाट पुत्र डम्बर सिंह निवासी बिनोबा नगर, थाना सादाबाद मूल पता गढी हरवल थाना सादाबाद जिला हाथरस, नरेश पुत्र मान सिंह निवासी उखर्रा थाना सदर बाजार जनपद आगरा, अरूण कुमार पुत्र डम्बर सिंह निवासी- बिनोबा नगर, थाना सादाबाद मूल पता गढी हरवल थाना सादाबाद जिला हाथरस तथा विनय कुमार पुत्र बंगाली यादव निवासी सैनिक नगर राजपुर चुंगी थाना सदर बाजार जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया है।


इस सनसनीखेज लूट की घटना के राजफास के लिए एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के नेतृत्व में स्वाट टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक हाईवे, प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन,प्रभारी निरीक्षक नौहझील, प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर, प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सहित कुल 10 टीमें गठित की गई थीं। गठित टीमों को घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चैक कर, लुटेरों के भागने के मार्गों को चिन्हित करने, गूगल मैपिंग करने एवं लुटेरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी व लूटी गयी धनराधि की बरामदगी का दायित्व सौपा गया था।

इस तरह दिया था घटना को अंजाम


16 अगस्त को सुबह थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अंकित बंसल पुत्र अजय बंसल, निवासी-गोकुल रेस्टोरेंट के पास थाना गोविन्दनगर, जनपद मथुरा, जो स्कूटी पर अपने रिश्तेदार बुलियन कारोबारी मुकुल बंसल के व्यापार से सम्बन्धित ’01 करोड पांच लाख’ रूपये लेकर पूर्व की भॉति एस.बी.आई. मुख्य शाखा, स्टैट बैंक चारौहा, थाना क्षेत्र कोतवाली, मथुरा में जमा करने जाते समय दो मोटर साइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कूटी में लात मारकर तमंचा दिखाकर एक करोड 5 लाख रूपये लूट कर फरार हो गये थे। इस घटना के संबंध में वादी मुकुल बंसल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली, मथुरा पर धारा 394 आईपीसी बनाम चार बदमाश अज्ञात पंजीकृत किया गया।

इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साथ श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आस-पास के लोगों से घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी की गयी थी ।

किससे क्या हुआ बरामद


जुटाई गई जानकारियों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार इन अपराधियों की धर पकड का अभियान चलाया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप देर रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ईनामी दो वांछित लुटेरों सहित कुल चार आरोपियों की पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तारी की गई। पुलिस मुठभेड़ में ईनामी अपराधी अरविन्द घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल अरविन्द से बैग में रखे 19,94,500 रूपये व एक तमंचा 315 बोर व सात जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

आरोपी नरेश से बैग में रखे 9,50,000 रूपये बरामद हुए। अरूण से बैग में रखे 9,00,000 रूपये एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व विनय से बैग में रखे 6,00,000 रूपये एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस एवं घटनास्थल से नौ खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। चारों आरोपियों से 44,44,500 रूपये व तीन तमंचे 315 बोर 11 जिन्दा कारतूस व नौ खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविन्द ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह मथुरा में स्टेट बैंक चौराहा के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति से एक करोड पांच लाख रूपये लूटे थे। हमारे साथ लूट करने में जीतू उर्फ जितेन्द्र, नीतेश, तरूण चौधरी भी शामिल थे। यह घटना सर्राफा व्यवसायी के यहां काम करने वाले कोमल ने अपने बहनोई नरेश व उसके दोस्त विनय के माध्यम से हम लोगों से करायी थी ।

इस घटना में रोल के मुताबिक सभी को हिस्सा दिया गया था। नीतेश, तरूण चौधरी व जीतू को लूटे हुये रूपयों में से तीनों को 17-17 लाख दिये थे। शेष रूपया को बांटने के लिए हम लोग इकठ्ठा हुये थे तथा रूपयों का बंटवारा कर वापस जाते समय पुलिस से सामना होने पर दोनों ओर से फायरिंग हो गयी और पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया।
इस प्रकार उपरोक्त लूट की घटना कारित करने वाले चार अभियुक्तांे सहित कुल 11 अरोपियों की अब तक गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से लूटे गये 89,30,500 रूपये बरामद किये गये हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More