देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बुधवार की सुबह करीब चार बजे हादसा हुआ। जिसमें एक दर्जन के करीब सवारियों घायल हुई हैं। जबकि बस में कुल 55 से 60 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। हादसा उस समय हुआ जब डबल डेकर बस संख्या 78 एफएन 9216 सुबह करीब चार बजे नौहझील क्षेत्र में माइन स्टोन 67 के करीब पहुंची। इसे बाजना कट के नाम से जाना जाता है। यहां एक्सप्रेस वे पर एक कट है जो बाजना कस्बे को एक्सप्रेस वे से जोड़ता है। तेज रफ्तार बस का अचानक टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई। बस के पलटते ही बस के अंदर बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस एक्सप्रेस वे से नीचे सर्विस रोड की ओर पलटी नहीं, ऐसा होने पर हादसा और गंभीर हो सकता था। हादसे की सूचना मिलने पर थाना नौहझील और बाजना कट पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप यादव व बाजना कट प्रभारी दिलीप कुमार के मुताबिक सर्वप्रथम बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इनमें से कई सवारियां घायल हुई थीं। आनन फानन में घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया। वहीं, अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस के पलटने से जाम की स्थिति बन रही थी, क्रेन की मदद से मुख्य मार्ग से बस को हटाया गया। नौहझील सीएचसी प्रभारी ने बताया कि घायलों में हिमांशु यादव, मोना शर्मा, सचिन निवासी कानपुर देहात, गोलू यादव, मोहित प्रजापति कानपुर नगर, कुंवर बहादुर निवासी फर्रुखाबाद, विमल पोरवाल निवासी औरैया, अमीन धारमपुर व अजहर हैं। जिन्हें उपचार देने के बाद अपने गंतव्य को भेज दिया गया है।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र चालू सीजन में 3 प्रतिशत बढ़ा