BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हुआवेई ने एटलस 900 लांच किया

शंघाई। चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुआवेई ने बुधवार को एटलस 900 लांच किया, जोकि दुनिया की सबसे तेज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) प्रशिक्षण क्लस्टर है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान और व्यावसायिक नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक आसानी से उपलब्ध कराने में मदद करेगा। हुआवेई के डेपुटी चेयरमैन केन हू ने कहा, "कंप्यूटिंग का भविष्य 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का व्यापक बाजार है। हम चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रणनीति के साथ निवेश करते रहेंगे। हम वास्तुकला की सीमाओं को आगे बढ़ाएंगे, सभी परिदृश्यों के लिए प्रोसेसर में निवेश करेंगे, स्पष्ट व्यापारिक सीमा रखेंगे, और एक खुला पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे।"

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एटलस 900 हजारों एसकैंड प्रोसेसर्स की संयुक्त शक्ति से लैस है। एआई ट्रेनिंग प्रदर्शन को मापने के गोल्ड मानक रेसनेट-50 को प्रशिक्षित करने में एटलस 900 को महज 59.8 सेकेंड लगते हैं, जो कि पिछले विश्व रिकार्ड से 10 सेकेंड तेज है।

इसके अलावा, कंपनी ने घोषणा की है कि उसका फ्लैगशिप किरिन 990 सिस्टम ऑन चिप (एसओसी) भी जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More