BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैमसंग ने गैलेक्सी-एम सीरीज के 2 नए स्मार्टफोन लांच किए

गुरुग्राम। दशहरा और दिवाली के समय लोगों द्वारा काफी खरीदारी की जाती है। इसे देखते हुए सैमसंग कंपनी ने बुधवार को गैलेक्सी-एम सीरीज के दो नए स्मार्टफोन एम-30 एस और एम-10 एस लांच किए हैं। इससे पहले गैलेक्सी-एम सीरीज के चार अन्य स्मार्टफोन बाजार में पहले से मौजूद हैं, जिनमें एम-10, एम-20, एम-30 और एम-40 शामिल हैं।

गैलेक्सी एम-10एस जहां तीन जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। वहीं गैलेक्सी एम-30एस के दो वेरिएंट उतारे गए हैं, जिनमें चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दूसरे वेरिएंट में छह जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

गैलेक्सी एम-30एस में उपभोक्ताओं को छह हजार एमएएच की बैटरी के साथ 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 49 घंटे की वॉयस कॉल, और 131 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा मिल सकेगी।

एक बड़ी बैटरी होने के बावजूद, गैलेक्सी एम-30एस की मोटाई महज 8.9 मि. मी. रखी गई है और इसका वजन केवल 188 ग्राम है। इसी वजह से इस डिवाइस को पकड़ना और पास में रखना दोनों ही बेहद आरामदायक है। यह टाइप-सी 15 वॉट फास्ट चार्जर के साथ भी उपलब्ध है।

सैमसंग इंडिया मोबाइल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा, "गैलेक्सी एम-30एस सैमसंग का एक बेहतरीन उत्पाद है। क्योंकि यह छह हजार एमएएच बैटरी के साथ ही एक स्लिम स्मार्टफोन है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए एक बार की चार्जिग में ही काफी बैकअप मिल जाता है।"

उन्होंने कहा, "अपने सुपर एमोलेड डिस्प्ले व 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ यह फोन इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों की पहली पसंद होगा।"

गैलेक्सी एम-30एस स्मार्टफोन में एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है, जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा व आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है, जो 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ काम करेगा। इसके अलावा इसमें लाइव फोकस फीचर के साथ पांच मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी फोकस और इन-डिस्प्ले फ्लैश के साथ दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी एम-30एस और एम-10एस स्मार्टफोन के साथ ही एम-10 का नया वेरिएंट अमेजन डॉट इन व सैमसंग डॉट कॉम पर 29 सितंबर से उपलब्ध होगा।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More