BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाथ पांव बचा कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी

मथुरा। लम्बे समय तक मुद्दा विहीन रहे विपक्ष के पास इस समय मुद्दों की भरमार है। तीन कृषि कानूनों पर किसान आंदोलन का समर्थन करने के अलावा दूसरे तमाम मुद्दों पर कांग्रेसी हाथपांव बचा कर आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में भी स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नेता आलाकमान के फरमानों की खानापूर्ति ही करते नजर आये हैं। कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता और कार्यकर्ता सबसे ज्यादा बिजली के मुद्दे पर मुहं खोलने से बचते रहे हैं। जबकि कई सामाजिक संस्थओं से जुडे लोग और यहां तक कि आम आदमी पार्टी जैसी जनपद में सीमित कार्यकर्ताओं वाली पार्टी इस मुद्दे पर लगातार बोलती रही है। लोगों के बढे आ रहे बिजली के बिल, स्मार्ट मीटर और लगातार डिस्कनेक्शन के मुद्दे पर कांग्रेस सहित दूसरे राजनीतिक दल खामोशी अख्तियार किये हुए हैं। हालांकि पार्टी के अंदर से ही इस तरह की बातें सामने आ रही हैं कि नेता सीधे विरोध लेना नही ंचाहते हैं। वह सिर्फ उन मुद्दों पर और सतही खानापूर्ति करना चाहते हैं जिससे उनके अपने हित प्रभावित न हो सकें।
पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों के मूल्यों हुई वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश शर्मा के नेतृत्व में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया गया। इसके बाद विकास बाजार से होली गेट तक टेंपो खींच कर विरोध जाहिर किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के मूल्य में निरंतर बढ़ोत्तरी से जनता बेहाल है। पेट्रोल डीजल की महंगाई के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी उछाल आ गया है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को मोदी सरकार की जनविरोधी मानसिकता बताते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ मोदी मित्रों के हितों के लिए ही बनी है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More