BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

हर बिंदू पर परख पंचायत चुनाव की तैयारियां

मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की बिंदुबार समीक्षा की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खुद मतदान केन्द्रों पर पहुंुच कर तैयारियों का जायजा लिया। श्री कृष्ण वन स्थली इंटर कॉलेज मानागढी मथुरा का निरीक्षण किया गया एंव सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैनात किए गए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी आरओ एवं एआरओ समन्वय स्थापित करके दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराएं। डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी 10 ब्लॉको में तैनात किए गए आरओ, एआरओ तथा बीडीओ के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की। उन्होंने आरओ एवं एआरओ को निर्देश दिए कि नामांकन के दौरान यदि कोई समस्या आती है, तो उसका निस्तारण ब्लॉक स्तर पर अथवा तहसील स्तर पर एसडीएम से संपर्क स्थापित कर कराएं। सभी रिटर्निंग अफसर अपने सहायक अफसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य रखें। सभी अधिकारी चुनाव में जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन करें। यदि किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने चुनाव में लगे समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के नियम एवं प्रोटोकाॅल का शत-प्रतिशत पालन करें तथा करायें और आमजनता से अपील करें कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक एवं सतर्कता बरतने का अनुरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी बूथों की बैरीकेडिंग करा लें और संबंधित अधिकारी समय से अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर समस्त तैयारियों पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
श्री चहल ने कहा कि सभी बूथों पर पानी, शौचालय, लाईट, बैठने का स्थान एवं सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स के अनुसार कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, सभी उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More