देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreभारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुछ शर्तों के साथ रुसी कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके बाद देश में अब स्पूतनिक वी की सप्लाई शुरु हो जाएगी।
रूस में भारतीय राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने कहा है कि रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली खेप अप्रैल में भारत पहुंचेगी। इसके बाद भारत में धीरे-धीरे वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा जो प्रति महीने 50 मिलियन खुराक से अधिक हो सकता है।
भारत मई में शुरू होगा वैक्सीन का उत्पादन
राजदूत वर्मा ने कहा कि पहली खेप अप्रैल के अंत तक पहुंचने के बाद भारत में वैक्सीन का उत्पादन मई में शुरू होगा और फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्पूतनिक वी के भारतीय उत्पादन की मात्रा प्रति माह 50 मिलियन खुराक से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्पूतनिक वी को आपातकालीन उपयोग को मान्यता देने वाला भारत में तीसरा टीका है। इसके साथ ही भारत उन 60 देशों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने रूसी टीका के उपयोग को अधिकृत किया है। वैक्सीन को अब उन राष्ट्रों में अनुमोदित किया जाता है जो 3 बिलियन लोगों या वैश्विक आबादी के 40 प्रतिशत के बराबर हैं।
रूसी दूतावास के मिशन प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने भरोसा जताया कि भारत में स्पूतनिक वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिलने से दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए आयाम खुलेंगे। यह निश्चित रूप से भारत में वैक्सीनेशन के प्रयासों का समर्थन करेगा।













Related Items
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा
अप्रैल में अल्लू अर्जुन के खास दिन पर प्रदर्शित होगा पुष्पा-2 का टीजर
25 मार्च को सोनीपत में पर्दाफाश रैली और 2 अप्रैल को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष करेगी कांग्रेस