BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैमसंग सस्ते गैलेक्सी फोल्ड पर भी कर रही है काम : रिपोर्ट

सियोल । दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन 'गैलेक्सी फोल्ड' को 6 सितंबर को लांच करने की तैयारियों में जुटी है। वहीं, एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि कंपनी एक सस्ते गैलेक्सी डिवाइस पर भी काम कर रही है, जिसकी कीमत 1,000 डॉलर होगी। फिलहाल जो गैलेक्सी फोल्ड लांच किया जा रहा है उसकी कीमत 2,000 डॉलर होगी। इतने महंगे फोन को बहुत कम लोग खरीदना चाहेंगे, इसलिए कंपनी आबादी के एक बड़े हिस्से तक पहुंचने के लिए कम कीमत वाले गैलेक्सी फोल्ड पर भी काम कर रही है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि कंपनी कीमत को कम करने के लिए एक सस्ते डिजायन पर काम कर रही है, जिसमें केवल 256 जीबी रैम होगा, जबकि गैलेक्सी फोल्ड में 512 जीबी का रैम है।

वर्तमान डिवाइस में 7.3 इंच का प्राइमरी फ्लेक्सेबल एमोलेड डिस्प्ले और एक सेकेंडरी 4.6 इंच की स्क्रीन है। इसमें 7एनएन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर एसएसी के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

इसके पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल प्लस 12 मेगापिक्सल प्लस 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रेयर कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा अगले हिस्से में दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More