BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर केंद्र का राज्यों को निर्देश

शहरों तक ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से हो इसे लेकर गृह मंत्रालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत शहरों में ऑक्सीजन सप्लाई टैंकरों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और परिवहन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि ऑक्सीजन लेकर जाने वाले वाहनों के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाए।

 
 ऑक्सीजन वाले वाहनों को किसी भी राज्य में किसी प्रकार से रोक नहीं 
 
मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि ऑक्सीजन लेकर जाने वाले वाहनों को किसी भी राज्य में किसी प्रकार से रोका नहीं जाएगा। परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तदानुसार ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के मुक्त अंतरराज्यीय आवागमन को सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राज्य भी ऑक्सीजन सप्लायर को दूसरे राज्य में सप्लाई की लिमिट पर अंकुश नहीं लगाएंगे। 
वहीं कुछ उद्योगों को छोड़कर सभी तरह के उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक है। सरकार की तरफ से छूट मिले उद्योगों को ही ऑक्सीजन की सप्लाई होगी।
 
गौरतलब हो, ऐसी खबरें आ रही थी कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए जा रहे वाहनों को दूसरे राज्यों की सीमा में रोका जा रहा था, जिस कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा आ रही थी। 
 
इससे पहले केंद्र ने देश के आठ राज्यों में ऑक्सीजन का कोटा भी बढ़ाया है। इसमें इनमें दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More