BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में कई अस्पतालों में ’ओपीडी बंद’

मथुरा। मथुरा शहर मंे कई अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। चिकित्सक मरीजों को फोन पर ही सलाह दे रहे हैं या कहें कि फोन पर ही मरीज को देख कर इलाज कर रहे हैं। इससे कई मरीजों की परेशानी बढ गई है।

वहीं कुछ मरीज इससे राहत भी महसूस कर रहे हैं। अस्पताल जाने पर कोरोना जांच होने के डर से जो लोग अस्पताल नहीं जाना चाहते वह इससे खुश है, वहीं कुछ जटिल परेशानियों से जूझ रहे लोगों का यह भी कहना था कि इससे उन्हें ठीक उपचार मिलने की संभावना बेहद कम लग रही है। जिन मरीजों का पहले से किसी चिकित्सक पर इलाज चल रहा है उसे पुराने पर्चे देख कर ही चिकित्सक दावा बता देते हैं। इस प्रक्रिया के तहत मरीज या तीमारदार चिकित्सक को फोन करता है। इस पर चिकित्सक वाट्सअप पर कुछ खिल कर भेजने को कहते हैं।

इस हालो हाय के दौरान ही तीमारदार या मरीज को चिकित्सक की ओर से मैसेेज या पैम्पलेट मिलता है जिस पर चिकित्सक का पेटीएम नम्बर सहित दूसरी जानकारियां लिखी होती हैं। आनलाइन फीस जमा करने के बाद इसका विवरण चिकित्सक के पास भेजना होता है। इसके बाद चिकित्सक फोन पर मरीज को देख कर सलाह और दवा देते हैं। आन लाइन जमा की गई फीस दो या तीन दिन तक ही मान्य रहेगी इस तरह के निर्देश भी मरीज को दे दिये जाते हैं। इस प्रक्रिया और आडियो और वीडियो कंसलटेंसी की सुविधा का नाम दिया गया है। मरीज के पुराने पर्चाें और बातचीत के आधार पर दवाई का पर्चा मोबाइल पर भेज दिया जाता है।

सरकारी चिकत्सालयों में उमड रही मरीजों की भीड


सरकारी चिकत्सालयों में मरीजों की भीड उमड रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोराना की बढ़ती लहर से लोगों में अनजाने भय का माहौल बन रहा है। लोग अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाने के लिये बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन इस सबसे इतर अस्पताल प्रबंधन कोरोना गाइडलाइंस का सही ढंग से पालन नही करवा पा रहा है। सोशल डिस्टेंशिंग जैसे किसी भी नियम को तोड़ कर लोग सामूहिक रूप से खड़े दिखाई दे रहे है। कई लोग बिना मास्क के भी खुलेआम घूमते नजर आ रहे है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More