BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पनघट फैशन फिएस्टा में देखें मॉडल्स की रैंप वाक

जयपुर। कोलकता के फेब्रिक, आर्ट और हैंडवर्क को राजस्थान में प्रमोट करने के मकसद से आयोजित पनघट फैशन फिएस्टा में साड़ी, लहंगे, ब्राइडल, और फॉर्मल इथनिक क्लोदिंग आदि आउटफिट्स का जादू छाया। रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में आउटफिट्स की खूबसूरती ने फैशन के रंग बिखेरे, वहीं रैम्प पर कैटवॉक करती मॉडल्स ने अपनी अदाओं से फैशनपरस्तों का दिल जीत लिया।

जयपुर में पहली बार अपना कलैक्शन लॉन्च करते हुए कोलकता के नामी सैलिब्रिटी डिज़ाइर्न निर्मल और आन्नद सराफ बेहद उत्साहित दिखे। उनका संग्रह पारंपरिक और आधुनिकता का एक संयोजन है, जो मुख्य रूप से हाथ की कशीदाकारी डिजाइनों पर केंद्रित था। खूबसूरत मॉडल्स ने इन आउटफिट्स को पहन कर रैंप वाक किया। इस शो में फैशन प्रेमियों को डिज़ाइन आउटफिट्स लाइन में कोलकता की मिटटी की महक देखने को मिली, शो में दिखाए गए डिजाइन शहर के सार को विकसित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए थे। यह ब्रांड, विंटेज के साथ आधुनिक फ्यूजन का एक स्पर्श ब्रांड है और अपनी अनूठी शैली और कहानी के साथ प्रत्येक डिजाइन के एक उदार मिश्रण का दावा करता है। पनघट फैशन फिएस्ता एक विविध संग्रह है जिसमें डिजाइनर और पारंपरिक साड़ी, लहंगे, इंडो-वेस्टर्न वियर, गाउन, ड्रेप्स आदि शामिल हैं।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More